संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
स्वच्छ भारत के ब्रांड अंबेस्डर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने शहर के तीन बड़े सरकारी अस्पताल गुरु नानक देव ईएसआइ अस्पताल व टीबी मेनाटोरियम में सफाई अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 12:58 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 12:58 AM (IST)
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : स्वच्छ भारत के ब्रांड अंबेस्डर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने शहर के तीन बड़े सरकारी अस्पताल गुरु नानक देव, ईएसआइ अस्पताल व टीबी मेनाटोरियम में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के दौरान अस्पतालों के पार्को, ग्राउंड व सड़कों पर पड़ी गंदगी को साफ किया गया।
यह सफाई अभियान फाउंडेशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह के 66वें जन्मदिवस मौके पर पूरे भारत में चलाया जा रहा है। संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस पर निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में विशाल सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें