माघी पर सवा लाख से अधिक संगत ने पाई गुरुघर की खुशियां
माघी के पावन त्योहर पर करीब सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका और गुरुघर की खुशियां पाई। ो
जागरण संवाददाता, अमृतसर : माघी के पावन त्योहर पर करीब सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका और गुरुघर की खुशियां पाई। दरबार साहिब में कदम रखते ही सबसे पहले संगत ने सरोवर के बीच प्रकाशमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को माथा टेका। फिर पवित्र सरोवर में स्नान करके वाहेगुरु के समक्ष सुख-शांति व परिवार की समृद्धि के लिए अरदास की। संगत की ओर से माघ महीने की शुरुआत पर वाक सुनते हुए इलाही गुरबाणी का कीर्तन श्रवण किया।
इसके अलावा श्री दुग्र्याणा तीर्थ में भी श्रद्धालु बढ़ी संख्या में माथा टेकने के लिए पहुंचे। माघी पर चाहे मुक्तसर साहिब में बड़ा मेला लगता है परंतु इस दिन श्रद्धालु अपने पास स्थित धार्मिक स्थानों पर पहुंचकर प्रभु के समक्ष अरदास करके सुख शांति की कामना करते है। संगत की ओर से अलग अलग स्थानों पर शहर में लंगर भी लगाए गए। मकर संक्रांति पर पार्षद सोनी ने वितरित किया लंगर
मकर संक्रांति पर श्री मारवाड़ी बड़ा मंदिर में विशाल लंगर लगाया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से ठाकुर जी को खिचड़ी, कढ़ी-चावल, हलवा पूरी सब्जी व अन्य व्यंजनों से भोग लगाया गया। इस मौके पर विशेष रूप से शामिल हुए पार्षद विकास सोनी ने लंगर वितरित किया। विनोद सरिया ने पार्षद विकास सोनी को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दिनेश बस्सी, युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा, गौरव खन्ना, बुग्गा प्रधान, कृष्ण सरिया, अमित महाजन, कमल सरिया, बृज मोहन, निक्कू माहेश्वरी आदि मौजूद थे। मकर संक्रांति पर लंगर लगाया
उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद ने सब्जी मंडी वल्ला में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लंगर लगाया। परिषद के संस्थापक सुग्रीव सिंह, महासचिव राम भवन गोस्वामी एवं उपप्रधान संतोष सिंह गांधी ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य को आभार प्रकट करने का दिवस है। सूर्य केवल संसार को रोशनी ही नहीं देता अपितु आरोग्य जीवन प्रदान करता है। इसके अलावा असाध्य रोगों को भी ठीक कर देने की अद्भुत क्षमता है। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार, जोगिदर उपाध्याय, उमेश कुमार यादव, महेंद्र, राजकुमार मौर्य, अंबिका दुबे, सूबे सिंह, अशोक कुमार, शिव मगन मिश्रा, मनोज कुमार, भरत सिंह, गोपाल तिवारी, कमल किशोर, सूरज मिश्रा, संजय यादव, पराग दत्त आदि मौजूद थे।