संत निरंकारी मिशन ने लगाया रक्तदान शिविर
संत निरंकारी मिशन द्वारा गुरु नानक देव अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से सत्संग भवन में रक्तदान शिविर लगाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 11:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : संत निरंकारी मिशन द्वारा गुरु नानक देव अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से सत्संग भवन में रक्तदान शिविर लगाया। जोनल इंचार्ज सुखदेव सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा ही असल धर्म है। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का यही संदेश है कि हमें रक्तदान के माध्यम से पूरे विश्व के साथ अपना रिश्ता स्थापित करना है, ताकि भेदभाव की दीवारों को गिराकर इंसान को इंसान के करीब लाया जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें