Move to Jagran APP

केंद्र बताए, क्या अब शहीदों को नमन करने के भी पैसे देने पड़ेंगे

। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कंबोज महासभा के सदस्यों ने शहीदों की धरती जलियांवाला बाग में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा के आगे बन रही टिकट खिड़की का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 12:12 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:06 AM (IST)
केंद्र बताए, क्या अब शहीदों को नमन करने के भी पैसे देने पड़ेंगे
केंद्र बताए, क्या अब शहीदों को नमन करने के भी पैसे देने पड़ेंगे

संवाद सहयोगी, अमृतसर

loksabha election banner

फख्र-ए-कौम शहीद ऊधम सिंह फाउंडेशन के जिला प्रधान दीप सिंह कंबोज और सचिव सतबीर सिंह कंबोज की अध्यक्षता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कंबोज महासभा के सदस्यों ने शहीदों की धरती जलियांवाला बाग में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा के आगे बन रही टिकट खिड़की का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में ऑल इंडिया कंबोज महासभा फाजिल्का से सचिव हुकमचंद, आत्माराम, परवीन धंजू, ऑल इंडिया यूथ कंबोज पंजाब प्रधान तिलक राज, उत्तराखंड से सुरेश कंबोज, सरपंच रामराज चंद, जागीर सिंह, पूर्व डायरेक्टर मार्कफेड जगदीश सिंह शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जलियांवाला बाग शहीदों की धरती है। यहां पूरे देश के नहीं अपितु विश्व भर से लोग शहीदों को नमन करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा जलियांवाला बाग में एंट्री फीस के नाम पर टिकट खिड़की का निर्माण करना अति निदनीय है। शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा के आगे दीवार तैयार की जा रही है। यहां चार टिकट खिड़कियां बनाई जा रही हैं। इनके बन जाने के बाद हरेक पर्यटक से जलियांवाला बाग में प्रवेश करने के लिए टिकट के रूप में पैसे वसूले जाएंगे।

इन लोगों ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि अब शहीदों को नमन करने के लिए भी क्या लोगों को फीस देनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया शहीद ऊधम सिंह कंबोज बिरादरी इसका विरोध करती है। यहां से टिकट खिड़की को तत्काल हटाया जाए। अगर ऐसा न किया गया तो कंबोज बिरादरी जोरदार संघर्ष करने को मजबूर होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक हंसराज जोसन, सुरजीत सिंह, सरवन सिंह, मनजीत सिंह, ध्यान सिंह, जोगिदर सिंह, परमजीत सिंह, दलबीर सिंह, शेर सिंह, तरसेम पाल, हरशरण सिंह, तेजिदर सिंह, दीपक कुमार, सेवा सिंह आदि मौजूद थे।

अनिश्चितकाल के लिए करेंगे भूख हड़ताल: कंबोज सभा

फाजिल्का से आए ऑल इंडिया कंबोज महासभा के सचिव हुकमचंद ने कहा कि अगर शहीदों की शहादत की कीमत वसूली जाने लगी तो शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ हो जाएगी। केंद्र सरकार का यह निर्णय पूरी तरह गलत है। पंजाब सरकार केंद्र सरकार को दीवार और टिकट खिड़की हटाने का प्रस्ताव भेजे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो इसके विरोध में कंबोज बिरादरी के सदस्य अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.