Move to Jagran APP

धर्म हमें प्यार का संदेश देता है : स्वामी विद्या गिरी

जहां प्रभु का नाम का सुमिरन होता है वहीं प्रभु के दर्शन होते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 05:46 PM (IST)
धर्म हमें प्यार का संदेश देता है : स्वामी विद्या गिरी
धर्म हमें प्यार का संदेश देता है : स्वामी विद्या गिरी

संवाद सहयोगी, अमृतसर : जहां प्रभु का नाम का सुमिरन होता है वहीं प्रभु के दर्शन होते हैं। हमें हमेशा समाज के कल्याण के लिए कार्य करने चाहिए, यही धर्म की परिभाषा है। उक्त प्रवचन श्रीराम बालाजी धाम घन्नुपुर काले में करवाए गए संत सम्मेलन में आए हुए संत-महापुरुषों ने किए। महामंडलेश्वर परम पूज्य अशनील महाराज की अध्यक्षता में करवाएंगे संत सम्मेलन में संत महामंडल एनसीआर दिल्ली के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी जी महाराज ने कहा कि धर्म हमें प्यार का संदेश देता है। हमें एक-दूसरे के साथ मिलकर रहना चाहिए। संत सम्मेलन में महामंडलेश्वर कंचन गिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर नवल किशोर दास जी महाराज, जूना अखाड़ा दिल्ली महंत धीरेंद्र पुरी जी महाराज, महामंडलेश्वर शंकराचार्य परिषद बंगलोर के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती, महंत केशव गिरी जी महाराज, स्वामी क्रांति गिरी जी महाराज, आचार्य सुनील कृष्ण जी महाराज, स्वामी अनुरोध गिरी जी महाराज, महंत गौरव गिरी जी महाराज आदि शामिल थे। अशनील महाराज ने आए हुए संतों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संत समाज के साथ ही समाज में फैली हुई कुरीतियां दूर होती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.