रासा यूके ग्रुप ने किया टीम का विस्तार
। रेकोग्नाइजड एफिलिएशन स्कूल एसोसिएशन यूके ग्रुप पंजाब ने अपनी टीम का विस्तार किया है।
संवाद सहयोगी, अमृतसर
रेकोग्नाइजड एफिलिएशन स्कूल एसोसिएशन यूके ग्रुप पंजाब ने अपनी टीम का विस्तार किया है। इस टीम में अमृतसर जिला इकाई के सदस्यों के नामों का एलान करने के साथ-साथ स्टेट बाडी में दो और नाम शामिल किए गए हैं।
रासा पंजाब यूके ग्रुप के चेयरमैन हरपाल सिंह यूके, राज्य प्रधान प्रिसिपल रवि शर्मा, एचएस कठानिया, गुरमुख सिंह पन्नू व रवि पठानिया की अगुआई में हुए एक सादे समारोह में नए चुने गए सदस्यों को सम्मानित किया गया। नए सदस्यों में राज्य रासा के सीनियर वाइस चेयरमैन के पद पर प्रिसिपल डीएस पठानिया को नियुक्त किया गया। वहीं राज्य वाइस चेयरमैन का पद कुलजीत सिंह बाठ को सौंपा गया है।
उधर, अमृतसर जिले के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी जुनैद खान को दी गई है। जिला अमृतसर का चेयरमैन निर्मल सिंह बेदी को बनाया गया है। निखिल कालिया को उपप्रधान, तेजबीर सोहल को महासचिव, इंद्रजीत सिंह को सलाहकार घोषित किया गया। रासा के राज्य प्रधान रवि शर्मा ने बताया कि राज्य और जिले में नियुक्तियां करने के साथ ही तहसील स्तर पर रासा इकाई को मजबूत करने के लिए इकाइयां गठित की गई हैं।
रवि शर्मा ने बताया कि तहसील-1 का अध्यक्ष राजीव शर्मा को बनाया गया है। तहसील-1 के महासचिव गुरमेज सिंह होंगे। तहसील-2 के प्रधान जोन तथा तहसील-2 के महासचिव हरप्रीत सिंह बनाए गए हैं। इसके साथ ही महिला विग में गुरदीप कौर, जगवंत कौर तथा कार्यकारिणी सदस्यों में जसबीर सिंह, सुखविदर सिंह को शामिल किया गया है।
रवि शर्मा ने कहा कि रासा यूके गु्रप हमेशा ही स्कूलों की मांगों को लेकर आवाज बुलंद करता रहा है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।