रंजीत एवेन्यू में समस्याओं पर किया विचार
रंजीत एवेन्यू ई ब्लॉक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान सुच्चा सिंह संधू व महासचिव जगजीत सिंह की अगुआई में हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 11:35 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर : रंजीत एवेन्यू ई ब्लॉक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान सुच्चा सिंह संधू व महासचिव जगजीत सिंह की अगुआई में हुई। इस मौके पर कॉलोनी में दरपेश समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सुच्चा सिंह संधू ने मांग की नगर सुधार ट्रस्ट उनके इलाके की सड़कों की मरम्मत करवाए। बंद स्ट्रीट लाइटों को शुरू किया जाए। अमृत आनंद पार्क के साथ लगते कूडे़ के डंप को उठवाया जाए। अमृत आनंद पार्क लंबे समय से बंद पड़ा म्यूजिकल सिस्टम व म्यूजिकल फाउंटेन को दोबारा शुरू किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें