पंजाबी साहित्य सभा ने करवाया सम्मान समारोह
पंजाबी साहित्य सभा जंडियाला गुरु द्वारा माझा जोन का एक महान विशाल साहित्यक समागम करवाया गया।
कवि दरबार में महिला-पुरुष कवियों ने पेश की कविताएं
फोटो:25
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाबी साहित्य सभा जंडियाला गुरु द्वारा माझा जोन का एक महान विशाल साहित्यक समागम करवाया गया। सभा के प्रधान एडवोकेट शुक्रगुजार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कवि दरबार व सम्मान समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से कवियों व साहित्यकारों पहुंचकर अपनी हाजिरी भरी।
समागम में संसार को अलविदा कह चुके साहित्यकार पंथक कवि त्रिलोक सिंह दीवाना, सुखवंत आर्टिस्ट व कुलदीप सिंह अर्शी के नाम पर कवियों व साहित्यकारों को सम्मानित किया और सभी अपनी-अपनी रचनाओं से सामाजिक संदेश देकर खूब वाही-वाही लूटी। समागम के प्रधानगी मंडल में जिला भाषा अधिकारी भूपिदर सिंह मटटू, 550वें जन्म शताब्दी कमेटी के सदस्य हरभजन सिंह दयोल, केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा के सचिव दीप दविदर सिंह, अवतार सिंह तारी, स्वर्णजीत सवी, सुरजीत आर्टिस्ट, बाबा सुखा सिंह, गुरचरण सिंह चरण, धर्विंदर सिंह औलख, शैलिदरजीत राजन, भूपिदर सिंह संधू, कृष्ण कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।