विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: अमृतसर में तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार 4 लोगों को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत

Published: Mon, 29 Jul 2024 06:45 PM (GMT+05:30)

Punjab News पति-पत्नी बेटी और मां एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कूल बस ने ...और पढ़ें

Punjab News: स्कूल बस ने मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत।
Punjab News: स्कूल बस ने मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत।

HighLights

  1. अजनाला के पुंगा गांव के पास हुई दुर्घटना।
  2. भीड़ ने बस में तोड़फोड कर आग लगाने का किया प्रयास।
  3. परिजनों का फूटा गुस्सा, बस पर बरसाए पत्थर।

जागरण संवाददाता, अजनाला (अमृतसर)। अजनाला के पुंगा गांव में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कूल बस ने आगे जा रहे बाइक पर सवार चार लोगों को बुरी तरह से कुचल दिया। दुर्घटना में चार साल की बच्ची सहित परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल वृद्ध महिला को किसी तरह सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

हादसे के बाद भड़के परिवार के सदस्यों ने पहले बस पर पत्थराव किया और फिर उसे आग के हवाले करने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह परिवार के सदस्यों को समझाया और वहां से थाने ले गए। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की दोपहर पुंगा गांव निवासी हीरा मसीह, अपनी पत्नी सत्ती कौर, मां सुनीता कौर और बेटी सीरत(4) को एक ही बाइक पर बैठाकर अजनाला की तरफ घर से निकला था।

बस छोड़कर चालक फरार

पुंगा गांव के बाहर निकलते ही एक निजी स्कूल की तेज रफ्तार बस ने आगे जा रहे हीरा मसीह की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बस की रफ्तार ज्यादा होने के कारण बाइक पर सवार तीनों बुरी तरह कुचले गए। जबकि सत्ती कौर को मामूली खरोंचें आईं।

जब बस चालक ने तीनों को मृत हालत में देखा तो वह बस वहीं छोड़कर फरार हो गया। वहां रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने घायल और मृतकों को हादसाग्रस्त बस में डालकर सिविल अस्पताल ले आए।

जांच में जुटी पुलिस

परिवार के सदस्य जब वहां पहुंचे तो उन्होंने बस पर ईंट पत्थर बरसाए और बाद में आग लगाने का भी प्रयास किया। एसपी हरिंदर सिंह ने मरने वालों की पहचान सीरत, सुनीता कौर और उसके पति हीरा मसीह के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Punjab Politics: 'एक ही घर में दो-दो पार्टियों के लगाए झंडे', सीएम भगवंत मान का प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना