सेहतमंद जीवन का राज है न्यूट्रीशियन भरपूर भोजन : मखीजा
फुलकारी वूमेन ऑफ अमृतसर ने शनिवार को न्यूट्रीशियन पर आधारित सेमिनार आयोजित करवाया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 11:49 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : समाज को सेहतमंद बनाने के मकसद से फुलकारी वूमेन ऑफ अमृतसर ने शनिवार को न्यूट्रीशियन पर आधारित सेमिनार आयोजित करवाया। संस्था की प्रेजिडेंट संध्या सिक्का की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार में बॉलीवुड की सेलीब्रिटीज की न्यूट्रीशियनिस्ट पूजा मखीजा मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचीं।
उन्होंने भोजन में न्यूट्रीशियन के महत्व संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यूट्रीशियन के विषय में वह सबसे पहले अपने घर को लेती हैं और अपने बच्चों को भी न्यूट्रीशियन भरपूर भोजन खिलाना ही जरूरी समझती हैं। सेहतमंद जीवन के लिए पौष्टिक व न्यूट्रीशियन भरपूर भोजन का सेवन करना लाभदायक साबित होता है। बाजार में बिकने वाले फास्ट फूड से हमेशा दूर ही रहना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें