भाजपा ने जरूरतमंदों को वितरित की खाद्य सामग्री
भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। विधानसभा हलका पूर्वी में प्रदेश भाजपा सचिव एडवोकेट राजेश हनी के नेतृत्व में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व फल बांटे गए। राजेश हनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सारा जीवन गरीबों के उत्थान व देश को समर्पित किया है। उनकी दूरगामी सोच विलक्षण कार्य कुशल नेतृत्व की क्षमता हमारे लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर जिला भाजपा मीडिया सचिव संजय कुंद्रा, विनोद बब्बल, रमन शर्मा, राकेश महाजन, बॉबी वेरका, वरिदर, स्वीटी, रघु शर्मा, नवीन शरीफपूरा, विक्रम नंदा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें