प्रदीप जसवाल ने ट्रस्ट में निगरान इंजीनियर का संभाला पद
एक्सईएन से पदोन्नत हुए प्रदीप जसवाल ने नगर सुधार ट्रस्ट के निगरान इंजीनियर का चार्ज संभाल लिया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 04:22 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 04:22 PM (IST)
जासं, अमृतसर: एक्सईएन से पदोन्नत हुए प्रदीप जसवाल ने नगर सुधार ट्रस्ट के निगरान इंजीनियर का चार्ज संभाल लिया है। इससे पहले यहां तैनात एसई राजीव सेखड़ी पदोन्नत होकर चीफ इंजीनियर बनने के बाद चंडीगढ़ चले गए हैं। मूल रूप से अमृतसर निवासी प्रदीप जसवाल ने कहा कि वह अपनी ड्यूटी तनदेही और ईमानदारी से निभाएंगे। बलजिदर मोहन, एक्सईएन रविदर सिंह काहलों, एसडीओ राजवीर सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। यहां कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोनू गांधी, यूनियन के वाइस प्रधान सुखदेव सिंह व विजय कुमार मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें