Move to Jagran APP

संधू कॉलोनी में 14 दिनों से आ रहा गंदा पानी, फाल्ट नहीं ढूंढ पाए निगम कर्मी

अमृतसर बटाला रोड स्थित संधू कॉलोनी में लगभग 14 दिनों कई दिनों से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है लेकिन समस्या को हल करने के लिए नगर निगम गंभीर नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 12:20 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 12:20 AM (IST)
संधू कॉलोनी में 14 दिनों से आ रहा गंदा  
 पानी, फाल्ट नहीं ढूंढ पाए निगम कर्मी
संधू कॉलोनी में 14 दिनों से आ रहा गंदा पानी, फाल्ट नहीं ढूंढ पाए निगम कर्मी

सब हेड: इलाके में सीवरेज के मैनहोल के ढक्कन भी टूटे हुए हैं, लोग हो रहे पेट की बीमारियों के शिकार, निगम प्रशासन मौन

prime article banner

फोटो-32 से 35 तक

कमल कोहली, अमृतसर

बटाला रोड स्थित संधू कॉलोनी में लगभग 14 दिनों कई दिनों से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है, लेकिन समस्या को हल करने के लिए नगर निगम गंभीर नहीं है। इस कारण इलाके लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

वहीं लोगों को निगम की ओर से क्षेत्र में रखवाए गए टैंकर से पानी भरने में गर्मी में पसीना बहाना पड़ रहा है। यही नहीं, इलाके में सीवरेज के मैनहोल के ढक्कन टूटे हुए हैं।

दैनिक जागरण ने जब क्षेत्र का दौरा किया तो लोगों ने बताया कि जन प्रतिनिधियों व सरकारी अधिकारियों को समस्या के बारे में बताया गया, इसके बावजूद इसका हल नहीं हो रहा। नवल, मदन शर्मा, हरिदेव शर्मा, आभा रानी और नवीन पासी ने बताया कि इलाके में सात अप्रैल से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। पानी में बहुत तेज दुर्गध है, इसे पीना तो दूर देखने का भी मन नहीं करता। सरकारी नलों में जब पानी आना शुरू होता है तो मन खराब होने लगता है। हलके के विधायक को समस्या के बारे में जानकारी दी गई लेकिन उन्होंने भी कह दिया कि क्षेत्र के पार्षद से संपर्क करो। क्षेत्र के पार्षद से संपर्क किया गया है लेकिन अभी तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

नवीन पासी, सीमा, सरोज कपूर, सुनीता, दिव्या व हरी लाल ने बताया कि कई लोग मजबूरी में दूषित पेयजल का सेवन कर रहे हैं। इस कारण इलाके के लोग पेट की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। यही नहीं, क्षेत्र में सीवरेज प्रणाली भी ठप पड़ी हुई है। इससे कई घरों में गंदा पानी जमा हो रहा है। जब इस समस्या के समाधान के लिए भी किसी अधिकारी से बात की जाए तो तो वह यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं इलाके में पड़ते घरों की नींव बहुत नीची हैं।

क्षेत्र निवासी जगतार सिंह, सुनील, फूल चंद, दर्शना और इकबाल सिंह ने बताया कि दूषित पेयजल के कारण लोगों को क्षेत्र में रखे टैंकर से रोजाना पानी भरना पड़ रहा है। निगम के कर्मचारी हर रोज यह कह कर चले जाते हैं कि फाल्ट अभी तक नहीं मिला है। पेयजल की पाइप में सीवरेज का गंदा पानी मिक्स हो रहा है। हालात दिन-प्रतिदिन खराब हो रहे हैं।

निगम अधिकारियों को बताया था, हल नहीं हुई समस्या : पार्षद

वार्ड नंबर 15 की पार्षद पिकी देवी बली ने बताया कि इस समस्या को लेकर निगम के उच्चाधिकारियों को बताया गया है लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो सका। क्षेत्र में दूषित पेयजल की समस्या जटिल बनी हुई है। वह खुद रोजाना क्षेत्र में जाकर लोगों से संपर्क कर रही हैं।

जल्द ही टीमें इलाके में भेजी जाएंगी: निगम कमिश्नर

नगर निगम के कमिश्नर हरबीर सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में दैनिक जागरण ने यह समस्या लाई है। वह शीघ्र ही इलाके में टीमें भेज देंगे। ताकि क्षेत्र में पड़े फाल्ट को ढूंढ कर तुरंत ठीक करवाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.