विधान सभा के घेराव के लिए शिअद ने पूरी की तैयारी : संधू
हर वर्ग के लोगों को सुविधाए देने का लालच देकर कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई परंतु एक वर्ष गुजर जाने के बावजूद भी चुनाव मेनिफेस्टो लागू नहीं किया गया, जिसके खिलाफ शिअद द्वारा 20 मार्च को विधान सभा का घेराव किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : हर वर्ग के लोगों को सुविधाए देने का लालच देकर कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई परंतु एक वर्ष गुजर जाने के बावजूद भी चुनाव मेनिफेस्टो लागू नहीं किया गया, जिसके खिलाफ शिअद द्वारा 20 मार्च को विधान सभा का घेराव किया जाएगा। यह कहना है तरनतारन के पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू का। विधान सभा के घेराव की तैयारी बाबत शिअद नेताओं को संबोधन करते उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग कांग्रेस सरकार से ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। नशे के मामले पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांग कर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप का विश्वास खो दिया है। अब आने वाला समय शिअद का ही है। इस मौके नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सिंह खेड़ा, शिअद के शहरी अध्यक्ष मनोज कुमार टिम्मा, पार्षद सरबजीत सिंह लाली, सरबरिंदर सिंह भरोवाल, सरबजीत सिंह भुल्लर, जसबीर सिंह मिंटू, यादविंदर सिंह यादू, कंवलजीत सिंह मुरादपुरा, नवरूप सिंह संधावालिया, प्रगट सिंह बनवालीपुर, दिलबाग सिंह कैरोंवाल, दलेर सिंह पन्नू इत्यादि मौजूद थे। सुबह 6:30 बजे रवाना होगा काफिला
विधान सभा के घेराव लिए तरनतारन से हरमीत सिंह संधू की अगुवाई में शिअद का काफिला सुबह 6:30 बजे रवाना होगा।