सिविल अस्पताल पहुंची नीति आयोग की टीम
। भारत सरकार के नीति आयोग की विशेष टीम मंगलवार को सिविल अस्पताल पहुंची।
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 12:10 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 12:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर
भारत सरकार के नीति आयोग की विशेष टीम मंगलवार को सिविल अस्पताल पहुंची। सरकारी अस्पतालों की दशा व दिशा सुधारने के लिए यह टीम देश भर के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर रही है। टीम में शामिल डॉ. समीर सिंह ने सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा समय-समय पर सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया जाता है। सिविल अस्पताल का में बढि़या काम हो रहा है। इस अवसर पर इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश शर्मा ने डॉ. समीर सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. चंद्र मोहन, दीपक देवगण, संजीव वर्मा, संजीव आनंद, डॉ. सरबप्रीत सिंह रियाड़ आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें