अमृतसर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, केशव शिवाला गैंग के चार शूटर गिरफ्तार; टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम
अमृतसर पुलिस ने केशव शिवाला गैंग के चार शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जिसमें तीन बदमाश घायल हो ...और पढ़ें
-1790367487463_m.webp)
अमृतसर में केशव शिवाला गैंग के चार शूटर गिरफ्तार। फोटो जागरण
HighLights
पुलिस ने अमृतसर में केशव शिवाला गैंग के चार शूटरों को घेरा।
मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगी, घायल हुए।
पुलिस ने टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम किया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पुलिस ने केशव शिवाला गैंग के चार शूटरों को शुक्रवार की रात घेरकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की फायरिंग हुई, जिसमें पैरों में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए।
एनकाउंटर और पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समय रहते एक बड़ी आपराधिक घटना और टारगेट किलिंग की कथित साजिश को नाकाम कर दिया।
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि chheherta थाने के प्रभारी बलविंदर सिंह ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थीl पुलिस टीम ने सबसे पहले विशाल नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान, उसके पास से 30 बोर की ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई।
पुलिस की टीमें पूरे इलाके को घेर लिया
जब विशाल को हिरासत में लेकर गहराई से पूछताछ की गई, तो उसने पुलिस को बताया कि उसके दूसरे साथी थांदे रोड के पास झाड़ियों और जंगल जैसे इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, वे एक बड़ी टारगेट किलिंग को अंजाम देने के मकसद से विशाल के इशारे का इंतज़ार कर रहे थे। जानकारी मिलते ही, पुलिस की अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेर लिया।
पुलिस ने लाउडस्पीकर के ज़रिए बदमाशों से बार-बार सरेंडर करने की अपील की। पुलिस के मुताबिक, चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते हुए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान, चार में से तीन बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
चौथे साथी अमृतसर के रहने वाले राजविंदर भी गिरफ्तार
घायल बदमाशों को तुरंत प्राइमरी इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, घायलों की पहचान फिरोजपुर के रहने वाले छिंदा पहलवान, फरीदकोट के रहने वाले शिवम उर्फ शिवा और अमृतसर के रहने वाले लवकेश के तौर पर हुई है। चौथे साथी अमृतसर के रहने वाले राजविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 ग्लॉक और 3 बेरेटा पिस्टल समेत कुल 5 पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
इसके साथ ही, उन्होंने साफ चेतावनी दी कि कानून हाथ में लेने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है, ताकि उनके पूरे नेटवर्क और पिछली घटनाओं के बारे में जानकारी मिल सके।
