भारत पहुंचा अहमदिया समुदाय का जत्था
अहमदिया समुदाय का जत्था शुक्रवार को वाघा सीमा के रास्ते जीरो लाइन पार करके भारत पहुंचा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Dec 2017 08:45 PM (IST)Updated: Fri, 22 Dec 2017 08:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : अहमदिया समुदाय का जत्था शुक्रवार को वाघा सीमा के रास्ते जीरो लाइन पार करके भारत पहुंचा। आज सायं तक भारत पहुंचे इस जत्थे के 968 सदस्य कादियां के लिए रवाना हो गए। जहां यह लोग 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले 123वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सूचना है कि पाक के अहमदिया समुदाय के लोगों का 23 दिसंबर तक वाघा सीमा के रास्ते आना लगा रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें