पार्षद और प्रशासन के खिलाफ जताया रोष
इलाका निवासियों ने किया पार्षद व प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
संवाद सूत्र, अमृतसर : वार्ड नंबर 35 के पत्ती बहनीवाल स्थित गुरुद्वारा वाली गली का विकास न होने से लोग परेशान हैं। इसको लेकर शुक्रवार को लोगों ने प्रशासन व पार्षद के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इलाका निवासी मनजिदर सिंह, गुरमीत सिंह, रजनीश कुमार, अमरीक सिंह, केवल सिंह, लखविदर सिंह, जसबीर सिंह ने बताया कि गली का विकास न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण गली से निकलना मुश्किल हो जाता है। दो पहिया वाहन से भी दुर्घटना होने का भय बना रहता है। लोगों को कीचड़ वाली जगह से निकलने के लिए पत्थरों का सहारा लेना पड़ता है। पार्षद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और पार्षद से मांग की कि गली का विकास करवाया जाए।
पार्षद शिदर कौर ने कहा कि बरसात के कारण क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में देरी हो रही है। शीघ्र ही क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यो को पहल के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।