भाजपा की नीतियां जन-जन को बताएं
पार्टी की नीतियों व जन-हितैषी योजनाओं से लोगों हो जागरुक क्रासर- सदस्यता अभियान को लेकर ओबीसी मोर्चा की हुई बैठक फोटो 4
जागरण संवाददाता, अमृतसर : देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत भाजपा के अदर बैकवर्ड कास्ट (ओबीसी) मोर्चा की बैठक जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तरुण जस्सी की अध्यक्षता में हुई। जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई बैठक में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी सुरिदर कौर व प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कंवर जगदीप सिंह व जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। सुरिदर कौर व कंवर जगदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं ज्यादा सदस्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों बूथ-स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को बताएं। इस मौके जिला सदस्यता अभियान प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष संजीव खोसला, जिला महामंत्री डा. राम चावला, संजय चोपड़ा, महामंत्री जिला ओबीसी मोर्चा कुमार सन्नी, रमण राठोड़ आदि मौजूद थे।