विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर से फ्लाइट हुई लेट तो शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे यात्री, क्या बोली पुलिस? 

Published: Tue, 13 Oct 2026 05:57 AM (IST)

अमृतसर हवाई अड्डे पर दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान मौसम के कारण देरी से पहुंची, जिससे नाराज यात्री पुलिस स्टेशन पहुंच गए।

अमृतसर एयरपोर्ट। फाइल फोटो

अमृतसर एयरपोर्ट। फाइल फोटो

HighLights

  1. दुबई उड़ान में देरी से यात्री एयरपोर्ट थाने पहुंचे।

  2. मौसम खराब होने के कारण उड़ान दिल्ली डायवर्ट हुई।

  3. ड्रोन गतिविधि के कारण कई उड़ानें डायवर्ट की गईं।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई उड़ान लेट होने पर यात्री थाने पहुंच गए। यह उड़ान सुबह 9:50 बजे दुबई से अमृतसर आती है। वहीं, मौसम की खराबी के कारण यह उड़ान दिल्ली डायवर्ट हो गई थी। इसके बाद दोपहर ढाई बजे यह उड़ान अमृतसर पहुंची। इसमें उड़ान में देरी को लेकर यात्री खफा हो गए। उन्होंने पहले एयरपोर्ट पर अपनी नाराजगी जताई।

वहीं, इसके बाद यात्री एयरपोर्ट थाने पहुंच गए। बाद में यह उड़ान रात 12:23 बजे रवाना हुई। इस उड़ान में 118 यात्री जाने थे। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि वे एयरलाइंस के पास जाएं, वही कार्रवाई करेगी।

उधर, श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार रात ड्रोन एक्टिविटी के मद्देनजर एयरपोर्ट अथारिटी की तरफ से केस दर्ज करने को कहा गया है। एयरपोर्ट अथारिटी के मुताबिक रविवार रात नौ बजे एयरपोर्ट के नजदीक राजासांसी क्षेत्र के एक गांव में ड्रोन गतिविधि देखे जाने की सूचना थी।

फ्लाइट को किया डायवर्ट

इसके बाद एहतियातन कुछ उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया गया। इसमें दिल्ली से अमृतसर आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-855 को वापस दिल्ली भेजा गया। मुंबई से अमृतसर आ रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6 ई-5028 को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया।

घटना के मद्देनजर हवाई अड्डे पर सुरक्षा संबंधी सतर्कता बढ़ा दी गई। एयरपोर्ट अथारिटी के मुताबिक ड्रोन गतिविधि के संबंध में आधिकारिक पुष्टि तथा अन्य विवरणों की प्रतीक्षा है।