जेल में आपस भिड़े पाकिस्तानी कैदी, केस दर्ज
केंद्रीय जेल फताहपुर में पाकिस्तानी कैदी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दो पाकिस्तानी कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जासं, अमृतसर : केंद्रीय जेल फताहपुर में पाकिस्तानी कैदी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दो पाकिस्तानी कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट जसविदर सिंह का कहना है कि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे कि इसी दौरान जेल में बनी 20 चक्कियां में शोर सुनाई दिया। वह जब मौके पर पहुंचा तो वहां पर जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी मोहम्मद शकील उर्फ नजम अली घायल अवस्था में पड़ा था। उसे पाकिस्तानी कैदी राजीफ मोहम्मद और मोहम्मद अकाब खान ने मारपीट करके घायल किया था। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह जेल परिसर में स्थित 20 चक्कियां में कैदी लवदीप सिंह, सुखमप्रीत सिंह उर्फ सुख भुल्लर और सुखविदर सिंह उर्फ लाडी ने कैदी याकूब अली को तेजधार हथियार से घायल कर दिया। हमलावरों ने बर्तनों से एक तेजधार हथियार और कड़ा बना रखा था। इससे आरोपितों ने कैदी पर हमला कर दिया और वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।