आगरा जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी की वतन वापसी, BSF ने किसे सौंपा पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले?
आगरा की केंद्रीय जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी मोहम्मद फारूक को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा।
-1790056040621_m.webp)
पाकिस्तानी कैदी मोहम्मद फारूक की वतन वापसी।
HighLights
पाकिस्तानी कैदी मोहम्मद फारूक को आगरा जेल से रिहा किया गया
अटारी सीमा पर BSF ने उसे पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा
सभी औपचारिकताएं इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट अटारी पर पूरी की गईं
जागरण संवाददाता, अमृतसर। केंद्रीय जेल आगरा में बंद रहे पाकिस्तानी नागरिक कैदी मोहम्मद फारूक को सोमवार को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया गया।
इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आइसीपी) अटारी पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे जीरो लाइन पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया।
मोहम्मद फारूक पुत्र शोकेट अली गुज्जर उर्फ शोकेट अली, तहसील शकरगढ़, जिला नारोवाल, पाकिस्तान का रहने वाला है। उसके पास पाकिस्तानी ईसी नंबर SS900389 है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के हक के फंड में न कटौती, न भेदभाव; आप सरकार के आरोपों पर निर्मला सीतारमण का पलटवार
वह उत्तर प्रदेश की केंद्रीय जेल आगरा में बंद था। जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा में उसे आइसीपी अटारी लाया गया। पाकिस्तान उच्चायोग (पीएचसी) के अधिकारी शहजादो वाहन नंबर पीबी-02-सीबी-3410 से आइसीपी अटारी पहुंचे।
इसके बाद पीएचसी अधिकारी और पाकिस्तानी नागरिक कैदी को अटारी स्थित संयुक्त जांच चौकी की जीरो लाइन की ओर ले जाया गया। करीब 12:45 बजे 10वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पीएचसी अधिकारी की मौजूदगी में मोहम्मद फारूक को पाकिस्तान रेंजर्स के हवाले कर दिया।
