900 प्रतिबंधित गोलियों सहित युवक काबू
थाना मेहता की पुलिस ने 900 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक युवक को काबू किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 07:00 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 07:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अजनाला : थाना मेहता की पुलिस ने 900 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक युवक को काबू किया है।
पुलिस थाना मेहता के एएसआइ बलदेव सिंह ने बताया कि बीते दिन वह पुलिस पार्टी के साथ मेहता चौक से अमृतसर रोड की तरफ गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक युवक को काबू कर उससे 900 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की। आरोपित की पहचान मेहता निवासी लखविदर सिंह के रूप में हुई है। वह खेतीबाड़ी का काम करता है। नशे करने का आदी भी है। एएसआइ बलदेव सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए लखविदर सिंह को बाबा बकाला साहिब कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें