आपका अखबार बिल्कुल सुरक्षित है: डॉ. अरोड़ा
। नगर निगम के सेहत अधिकारी डॉ. योगेश अरोड़ा का कहना है कि अखबार से कोई भी संक्रमण नहीं फैलता है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
नगर निगम के सेहत अधिकारी डॉ. योगेश अरोड़ा का कहना है कि अखबार से कोई भी संक्रमण नहीं फैलता है।
देश में लॉकडाउन व पंजाब में कर्फ्यू के दौरान यह अखबार देश और दुनिया की पल-पल की खबर लोगों तक पहुंचा रहे हैं। लोग डरते हैं कि कहीं अखबार के जरिए उन्हें कोरोना वायरस अपना शिकार ना बना ले, जो सरासर गलत है। अखबार के जरिए संक्रमण नहीं फैलता। कर्फ्यू में समय व्यतीत करने के लिए अखबार सहारा तो बनता ही है, साथ ही आपको देश व दुनिया की हर खबर से अपडेट रखता है। पत्रकार साथी दिन भर मेहनत करके समाज की हर जरूरी जानकारी कर्मयोगियों के जरिए हमारे घर तक पहुंचाते हैं। अखबार मुकम्मल तौर पर सैनिटाइज होने के बाद ही घरों तक पहुंचता है। जो हॉकर इन्हें घरों तक पहुंचाते हैं, वे भी सैनिटाइज होते हैं, मास्क का प्रॉपर इस्तेमाल करते हैं। लोगों को भ्रम नहीं करना चाहिए अखबार बिल्कुल सुरक्षित है।