अकाली दल टकसाली ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति
। शिरोमणि अकाली दल टकसाली ने संगठन का विस्तार करते हुए अमृतसर जिला शहरी कार्यकारिणी के नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
शिरोमणि अकाली दल टकसाली ने संगठन का विस्तार करते हुए अमृतसर जिला शहरी कार्यकारिणी के नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। पार्टी के शहरी अध्यक्ष गुरप्रीत सिह कलकत्ता ने जिले में 17 सदस्यों की नियुक्ति की है।
कलकत्ता ने बताया कि सतनाम सिंह कंडा , ठेकेदार बावा सिंह और जगजीत सिह वालिया को पार्टी का जिला मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। अमरजीत सिंह वालिया को सचिव जनरल बनाया गया है। सुरिदर सिंह , बलविदर सिंह, हरबिदर पाल सिंह और तेजिदर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि ब्रह्मजीत सिंह, जगदीश सिह , पलविदर सिंह और अमृतपाल सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह, संतोख सिंह, दलजीत सिंह पप्पू को महासचिव और बिक्रम सिह धुन्ना, अमरदीप सिंह और आज्ञापाल सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है।
कलकत्ता ने कहा कि पार्टी की ओर से 31 दिसंबर तक सभी वार्डो के अध्यक्ष व पदाधिकारी नियुक्त कर दिए जाएंगे। जल्द ही बूथ स्तर पर यूनिट कायम किए जाएंगे। पार्टी के पुराने, टकसाली व नाराज होकर घर बैठे नेताओं और वर्करों को साथ लिया जाएगा। अकाली दल टकसाली की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा।