मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि देकर मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
। डीएवी कॉलेज के फिजिकल एजुकेशन विभाग ने शनिवार को प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी व स्पोर्ट्स आइकन मेजर ध्यान चंद की जयंती को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
डीएवी कॉलेज के फिजिकल एजुकेशन विभाग ने शनिवार को प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी व स्पोर्ट्स आइकन मेजर ध्यान चंद की जयंती को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया।
कॉलेज के प्रिसिपल डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि खेल के क्षेत्र में छात्रों को प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यान चंद का जीवन व खेल लोगों को प्रेरित करता है। साथ ही साथ, ऐसी महान प्रतिष्ठित व्यक्ति से छात्रों को यह सीखना चाहिए कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग बसता है और खेल युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खेल आइकन का सम्मान करते हुए मेजर चंद को पुष्पों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
फिजिकल एजुकेशन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर बीबी यादव ने कहा कि मेजर ध्यान चंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाने का मकसद हॉकी के राजा को श्रद्धांजलि देना है। विद्यार्थियों को उस सादगी और परिश्रम को अपनाना चाहिए, जिसके साथ उक्त खिलाड़ी ने खेल के क्षेत्र में इतिहास रचा है। इस मौके पर पंजाबी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दर्शनदीप अरोड़ा, कॉलेज रजिस्ट्रार प्रो. अनीता सेखड़ी, एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. मीनू अग्रवाल, डॉ. गुरदास सिंह सेखों, प्रो. आशिमा वालिया, अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप सेल्ली, प्रो. पीएस रंधवा, प्रो. जेजे महेन्द्रू, डॉ. किरण खन्ना, डॉ. मलकीत सिंह, डॉ. कमल किशोर, डॉ. विकास भारद्वाज व प्रो. संदीप कुमार आदि मौजूद थे।