विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समझाने के बाद भी पत्नी से मिलता रहा प्रेमी, गुस्साए पति ने युवक को मार डाला

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 24 Jul 2017 07:23 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 07:24 PM (IST)

गांव के ही युवक के विवाहित महिला से अवैध संबंध बन गए। महिला के पति के समझाने पर भी जब युवक नहीं माना तो उसने उसकी हत्या कर दी।

समझाने के बाद भी पत्नी से मिलता रहा प्रेमी, गुस्साए पति ने युवक को मार डाला
समझाने के बाद भी पत्नी से मिलता रहा प्रेमी, गुस्साए पति ने युवक को मार डाला

जेएनएन, अमृतसर। एक युवक के गांव की ही विवाहित महिला से संबंध बन गए। दोनों अक्सर साथ रहते। इसका पता दोनों के परिवारों को चला तो उन्होंने उन्हें काफी समझाया, लेकिन फिर भी दोनों का मिलना जारी रहा। आरोप है कि महिला के पति ने रविवार रात साथियों के साथ मिलकर युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।

लोपोके गुरभेज सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे सुखचैन सिंह के किसी विवाहित महिला से अवैध संबंध थे। दोनों परिवारों के सदस्यों को जब इस बारे में पता चला तो दोनों को काफी समझाया गया था, लेकिन वह बाज नहीं आ रहे थे। उनका मिलना जारी थी। इस बात को लेकर उक्त महिला का पति उनके बेटे से रंजिश रख रहा था।

रविवार को उनका बेटा किसी काम से घर से बाहर गया था और काफी देर तक नहीं आया। कुछ देर बाद इलाके में रहने  वाला कश्मीर सिंह उनके घर पहुंचा और कहने लगा कि उनके बेटे सुखचैन सिंह का शव नंबरदार गुरनाम सिंह के खेत में खून से सना पड़ा है। पिता ने बताया कि घटना के बारे में पता चलते ही वह अपने भाई सुच्चा सिंह के साथ जब खेत में पहुंचा तो वहां बेटे सुखचैन की लाश पड़ी हुई थी। बलबीर सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: लड़कियों से की छेड़छाड़, विरोध करने पर फोड़ा पिता का सिर व घर में लगाई आग