Move to Jagran APP

मुंबई की फ्लाइट 31 मई तक कैंसिल, फ्लाइटों से पंजाब पहुंचे 141 यात्री, आज भी जारी रहेंगी उड़ानें

पंजाब में विमानों के फ्लाइट आज भी जारी रहेगी। पंजाब से विमानों की उड़ानें सोमवार को शुरू हुई और पहले दिन 141 यात्री पंजाब में पहुंचे। मुंबई की फ्लाइट 31 मई तक कैंसिल कर दी गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 10:01 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 10:01 AM (IST)
मुंबई की फ्लाइट 31 मई तक कैंसिल, फ्लाइटों से पंजाब पहुंचे 141 यात्री, आज भी जारी रहेंगी उड़ानें
मुंबई की फ्लाइट 31 मई तक कैंसिल, फ्लाइटों से पंजाब पहुंचे 141 यात्री, आज भी जारी रहेंगी उड़ानें

अमृतसर, जेएनएन। दो महीने के अंतराल के बाद सोमवार को एक बार फिर से घरेलू उड़ाने शुरू हो गईं और यह आज भी जारी रहेंगी। पहले दिन अमृतसर से छह फ्लाइट शुरू की जानी थीं, लेकिन मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट को कैंलि कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यह फ्लाइट 31 मई तक उड़ान नहीं भरेगी। इसके बाद ही इसके उड़ान भरने की उम्मीद है। वहीं, लॉकडाउन के बाद दोबारा शुरू हुई घरेलू फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों की संख्या बहुत कम रही। वहीं विभिन्न फ्लाइटों से 141 यात्री पंजाब पहुंचे।

loksabha election banner

अमृतसर से जयपुर और दिल्ली से पहुंची दो फ्लाइट, तीन रात को पहुंचेंगी

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जयपुर से आई स्पाइस जेट की फ्लाइट में 16 यात्री दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अमृतसर पहुंचे। यह फ्लाइट आगे पटना के लिए रवाना हुई जिसमें 39 यात्री सवार थे। इसी तरह दिल्ली से उड़ान भरने वाली विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से 25 यात्री अमृतसर पहुंचे और शाम करीब साढे तीन बजे यही फ्लाइट 31 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई।

सफर करने वाले सभी यात्रियों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया गया था। एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों की बोर्डिंग बेव-चेक के जरिए करवाई गई और शारीरिक दूरी का पालन भी किया गया। सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही उन्हें एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने दिया गया। पंजाब लौटे यात्रियों को एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटाइन किया गया है। उधर, लुधियाना एयरपोर्ट पर दिल्ली से 11 यात्रियों के साथ फ्लाइट ने लैंड किया, जबकि पठानकोट से 12 यात्रियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। वहीं जालंधर से आज किसी फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी।

चार फ्लाइटों में अमृतसर पहुंचे 130 यात्री, 108 हुए रवाना

सोमवार को शुरू हुई घरेलू उड़ानों से अमृतसर के एसजीआरडी एयरपोर्ट पर चार उड़ानों में 130 यात्री पहुंचे। वहीं इन्हीं की वापसी की उड़ानों में 108 यात्री रवाना हुए। आज स्पाइस जेट की पटना से आई फ्लाइटों में 53 यात्री आए और 39 गए। वहीं जयपुर की फ्लाइट में सात यात्री गए। विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में दिल्ली से 25 यात्री आए और 31 गए। एयर इंडिया की दिल्ली से आई फ्लाइट में 51 यात्री आए और 31 गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.