मां व बहन ने लड़की को धकेल दिया देह व्यापार में, रोज बनती थी हवस की शिकार
मां-बेटी लंबे समय से देह व्यापार का अड्डा चला रहे थे। इसी दौरान मां ने अपनी छोटी बेटी को भी इस धंधे में धकेल दिया।
जेएनएन, अमृतसर। मां-बेटी लंबे समय से देह व्यापार का अड्डा चला रहे थे। इसी दौरान मां ने अपनी छोटी बेटी को भी इस धंधे में धकेल दिया। छोटी बेटी बार-बार मां व बहन का विरोध करती रही, लेकिन वह उसके साथ किसी ने किसी को भेजकर उसे हवस का शिकार बनवा देते। वह रोज अनजान लोगों के साथ उसे सुला देते। इससे तंग आकर आखिरकार लड़की ने शिकायत महिला हेल्पलाइन नंबर पर दी। मामले में लड़की मां, बहन व मां के आशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुल्तानविंड रोड निवासी पीड़िता के मुताबिक उसकी मां और बहन ने लगभग डेढ़ साल पहले देह व्यापार के कारोबार में धकेला था। उसने इस बारे में अपने रिश्तेदारों को भी बताया, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। गत दिवस लड़की ने महिला हेल्पलाइन 1091 पर किसी तरह से शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद महिला कमिशन ने संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच के आदेश दिए।
पुलिस ने छापामारी कर महिला, उसकी एक अन्य बेटी और आशिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां और बहन ने कुछ दिन पहले अश्विनी कुमार से छह हजार रुपये लेकर उसे एक होटल में रात बिताने के लिए भेज दिया था। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां के कई अन्य पुरुषों के साथ संबंध हैं।