Move to Jagran APP

नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में थाना अजनाला पुलिस ने कुलदीप सिंह निवासी गांव बल्लड़वाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 12:05 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 12:05 AM (IST)
नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, अमृतसर

loksabha election banner

शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में थाना अजनाला पुलिस ने कुलदीप सिंह निवासी गांव बल्लड़वाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ लड़की के माता-पिता ने भी उसे घर से निकाल दिया। जिस कारण अब वह नारी निकेतन में रहने को मजबूर है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित उन्हीं के गांव का रहने वाला है। आरोपित ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और कहने लगा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसी झांसे में लेकर आरोपित उसके साथ संबंध बनाने लगा। 21 मई को आरोपित उसे अपने साथ झांसा देकर ले गया कि वह दोनों शादी कर लेंगे। इसके बाद आरोपित उसे जालंधर किसी जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पहले आरोपित ने उसे वापस घर छोड़ दिया। जिसके बाद माता-पिता ने घर में नहीं घुसने दिया। गांव के मोहतबर लोग उसे पुलिस के पास लेकर गए और शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। जिसमें वह गर्भवती पाई गई। इसके बाद गांव के लोगों ने ही उसे नारी निकेतन में छोड़ दिया और अब वह वहीं पर रह रही है।

मामले की जांच कर रही सब-इंस्पेक्टर नवजीत कौर ने कहा कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.