कोर्ट ने कुकर्म का मामला दर्ज करने के दिए आदेश
कुकर्म के एक मामले में न्यायधीश तनिष्क गोयल ने छेहरटा पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : छेहरटा पुलिस की तरफ से बच्चे से कुकर्म के एक मामले में एफआइआर दर्ज नहीं करने पर न्यायधीश तनिष्क गोयल ने छेहरटा पुलिस को दो आरोपितों को मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।
छेहरटा की एक कालोनी में रहने वाले पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई थी कि पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उनके 13 साल के बच्चे को डरा धमका कर कुकर्म किया है, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने अपने वकील अजय कुमार विरमानी के मार्फत अदालत में आरोपितों पर कार्रवाई करने के लिए अर्जी दायर की थी। कोर्ट ने मामले पर गौर करते हुए छेहरटा पुलिस को दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप