यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amritsar Crime News: पत्नी के साथ हुआ मामूली झगड़ा, ससुरालियों ने गांव में आकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां; तीन घायल
Amritsar Crime News पंजाब के अमृतसर में पत्नी के साथ हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पत्नी के ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस ने 15 लोगों पर दर्ज किया केस
- मामले में दो लोगों की हुई गिरफ्तारी
जागरण संवाददाता, अमृतसर। Amritsar Crime News: पंजाब के अमृतसर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। थाना जंडियाला के अधीन आते गांव नंगल गुरू में पारिवारिक झगड़े के चलते लड़की परिवार वालों ने जमकर गुंडागर्दी की। गांव में आकर लड़की के घरवालों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस दौरान तीन लोगों की जांघ व टांग पर गोलियां लगी है, जिससे वह घायल हो गए।
15 के खिलाफ केस दर्ज
घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां वह उपचाराधीन है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर करीब 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: Punjab News: फिरोजपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, भारत-पाक सीमा से दो तस्कर गिरफ्तार; हेरोइन समेत ड्रग मनी बरामद
पकड़े गए आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बाकी के आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ मोटा और जर्मनजीत सिंह निवासी पत्ती डेढ़ की बंडाला के रूप में हुई है। फरार आरोपितों की पहचान सुरजीत सिंह, हैप्पी सिंह, अर्जुन सिंह, प्रिंस, जिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, निवासी चाटीविंड व सात अज्ञात लोग थे।
