स्वतंत्रता दिवस पर आइआइएम में दिया भेदभाव खत्म करने का संदेश
भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अमृतसर के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर :
भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अमृतसर के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराने की रस्म आइआइएम के डायरेक्टर प्रो. नागराजन राममूर्ति ने अदा की।
प्रो. नागराज ने सभी प्रोफेसर और कर्मचारियों को 1947 से भारत के विकास की कहानी से अवगत करवाया और सामाजिक समानता सुनिश्चित करते हुए देश को विकास के पथ पर ले जाने की अपील की। उन्होंने सभी के लिए समानता लाने में अहंकार की भूमिका पर बात करते हुए कहा कि जब हम अपने अहंकार से अपने फैसलों को नियंत्रित करने की अनुमति देते हैं तो यह हमारे व्यक्तित्व के लिए एक विनाशकारी शक्ति बन सकता है। इसलिए हम सभी को भेदभाव के खिलाफ काम करने और समाज के विकास में सहयोग करने के लिए जुटना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साल आजादी दिवस पर संस्थान को सिगल यू•ा प्लास्टिक से मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। संस्थान ने पिछले वर्षों में उपयोग किए गए प्लास्टिक बैग की बजाय जलपान के वितरण के लिए जूट बैग का उपयोग करने का निर्णय लिया था। इसके अलावा उन्होंने सभी को शारीरिक दूरी बनाए रखने व मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया।