डीएवी महिला महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता
। डीएवी महिला महाविद्यालय बेरी गेट में बुधवार को सरोजिनी हाउस की ओर से करवाचौथ के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 12:20 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 12:20 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर
डीएवी महिला महाविद्यालय बेरी गेट में बुधवार को सरोजिनी हाउस की ओर से करवाचौथ के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने सभी अध्यापिकाओं को मेहंदी लगाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. अनीता मेनन ने किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता, इंसान अपनी मेहनत व लगन से आसमान की ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई दी तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें