विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ससुर ने किए रिश्ते तार-तार, बहू को बनाया हवस का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 08 Jun 2017 12:22 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2017 08:30 PM (IST)

एक ससुर ने अपनी ही बहू को हवस का शिकार बना डाला। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर दिया है।

ससुर ने किए रिश्ते तार-तार, बहू को बनाया हवस का शिकार
ससुर ने किए रिश्ते तार-तार, बहू को बनाया हवस का शिकार

जेएनएन, अजनाला [अमृतसर]। एक ससुर ने मौका पाकर अपनी ही बहू को हवस का शिकार बना डाला। घटना पंद्रह दिन पुरानी है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

विवाहिता के मुताबिक छह साल पहले उसकी शादी कोटली कोका निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति व ससुराल परिवार ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों से तंग आकर वह मायके आ गई। तीन साल पहले परिवार के सदस्यों ने उसका पति से समझौता करवाकर ससुराल भेज दिया था। इस बीच, उसने एक बेटी को जन्म दिया। आज उसकी बेटी ढाई साल की हो चुकी है।

कुछ दिन पहले आरोपियों ने उससे फिर मारपीट शुरू कर दी और घर से निकाल दी, जबकि उसकी बेटी को अपने पास रख दिया। लगभग 15 दिन पहले उसकी सास एक बार फिर उसे किसी तरह मनाकर अपने घर ले आई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसी रात उसके ससुर ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना में आरोपियों ने उसके ससुर का सहयोग किया। सुबह होने पर वह किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से निकल भागी और मायके घर पहुंच कर सारी बात बताई। पुलिस ने उसके ससुर, सास पति पर मामला दल्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: फैक्ट्री मालिक की भाभी से थे युवक के अवैध संबंध, सुपारी देकर करवाई हत्या