घर में घुस कर किया हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
तरनतारन : घर में दाखिल होकर रंजिश के तहत हमला करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 05:00 PM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 05:00 PM (IST)
जासं, तरनतारन : घर में दाखिल होकर रंजिश के तहत हमला करने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल अस्पताल तरनतारन में उपचाराधीन अवतार सिंह निवासी डियाल राजपूता ने बताया कि उसी के गांव के लोगों ने पुरानी रंजिश के तहत घर में दाखिल होकर सिर पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चौंकी माणोचाहल के एएसआइ बलबीर सिंह ने बताया कि अवतार सिंह के बयानों पर गोरा सिंह, जरनैल सिंह, राजू सिंह, हरपाल सिंह, बलजीत सिंह निवासी डियाल राजपूतां सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें