Move to Jagran APP

जमानत मिलने के बाद पत्नी के साथ दरबार साहिब में नतमस्तक हुए मजीठिया

जेल से जमानत मिलने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया बुधवार सुबह हरिमंदिर साहब माथा टेकने पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 06:00 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 08:24 PM (IST)
जमानत मिलने के बाद पत्नी के साथ दरबार साहिब में नतमस्तक हुए मजीठिया
जमानत मिलने के बाद पत्नी के साथ दरबार साहिब में नतमस्तक हुए मजीठिया

जागरण संवाददाता, अमृतसर

prime article banner

जेल से जमानत मिलने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया बुधवार सुबह हरिमंदिर साहब माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान मजीठिया ने वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया और अरदास की।

मजीठिया के साथ उनकी पत्नी विधायक गुनीव कौर भी मौजूद थे। माथा टेकने के बाद मजीठिया ने बर्तन धोने की सेवा भी निभाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनको जमानत मिलना सत्य की जीत है और यह सब कुछ वह गुरु की कृपा से ही संभव हो पाया है , क्योंकि वाहेगुरु में उनका अटूट विश्वास है। यही कारण है कि आज वह यहां पर नतमस्तक होकर शुक्रिया अदा करने पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि अभी सत्य की लंबी लड़ाई लड़नी है, इसलिए वाहेगुरु की मदद के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि विरोधियों ने झूठे केस में फंसाने की कोशिश कि है। लेकिन वह अपनी चाल में सफल नहीं हो पाएंगे। क्योंकि सच भले ही देरी से सामने आए। मगर सच कभी भी छिप नहीं पाता है। इसके अलावा उन्होंने अपने समर्थकों का भी धन्यवाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.