Move to Jagran APP

सेवा प्रकल्प के रूप में मोदी का जन्मदिवस मनाएगा महिला मोर्चा

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा प्रकल्प सप्ताह के रूप में मना रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 12:44 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 12:44 AM (IST)
सेवा प्रकल्प के रूप में मोदी का जन्मदिवस मनाएगा महिला मोर्चा
सेवा प्रकल्प के रूप में मोदी का जन्मदिवस मनाएगा महिला मोर्चा

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा प्रकल्प सप्ताह के रूप में मना रही है। इस बाबत महिला मोर्चा की बैठक प्रधान अलका शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को महिला मोर्चा द्वारा तहसीलपुरा स्थित अंध विद्यालय में सेवा प्रकल्प सप्ताह के तहत सेवा की जाएगी।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मनाया जा रहा है, जिसके तहत 14 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक सामाजिक सेवा प्रकल्प सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रभारी एकता वोहरा, महामंत्री सविता महाजन, नीरू कौरा, कोषाध्यक्ष मंजीत थिद, सचिव- साक्षी मेहरा, सुदेश कुमारी, रेनू गिल, शालू शर्मा, प्रेमलता, अनुराधा, मंडल प्रधान मंजू, सुरिदर कौर, बलजीत आदि हाजिर थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.