लाइव वीडियो के बाद सुसाइड; अमृतसर में पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, बच्चों से मांगी माफी
अमृतसर के सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार उर्फ आशु नाहर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें
HighLights
सफाई नेता आशु नाहर ने खुद को गोली मारी।
आत्महत्या से पहले पत्नी-ससुराल पर आरोप लगाया।
वीडियो में बेटियों से माफी मांगते हुए कस्टडी मांगी।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के दलित नेता और प्रधान अश्वनी कुमार उर्फ आशु नाहर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले आशु नाहर ने एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
वायरल वीडियो में आशु नाहर ने कहा कि उनकी पत्नी प्रिया नाहर, सास नीलम, साला सिकंदर सहित पांच लोगों के साथ उनका पिछले कई दिनों से गंभीर विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। आशु के अनुसार, ससुराल पक्ष की ओर से थाना सी डिवीजन में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थे।
वीडियो में आशु ने यह भी कहा कि एसीपी प्रवेश चोपड़ा ने दोनों पक्षों को समझाने और घर बसाने की कोशिश की थी, लेकिन हालात नहीं सुधरे। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी और ससुराल पक्ष के व्यवहार से वह लगातार तनाव में थे और खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। इसी मानसिक दबाव में आकर उन्होंने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में सड़क हादसे में मृतक के परिवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मुआवजा 21 लाख से बढ़कर 35 लाख किया
घर में मिली आपत्तिजनक वस्तु से विवाद हुआ शुरू
वीडियो में आशु ने दावा किया कि उसकी पत्नी से विवाद एक आपत्तिजनक वस्तु मिलने के बाद शुरू हुआ, जिसे कथित तौर पर ऑनलाइन मंगवाया गया था। इसके बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और बात अलगाव तक पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने पत्नी को शरण दी और उसे बदनाम किया।
यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, 100 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, मास्टरमाइंड दिल्ली की युवती सहित 9 अरेस्ट
बच्चियों से हाथ जोड़ मांगी माफी
आशु ने यह भी कहा कि उसकी दो बेटियां है और बड़ी बेटी की उम्र सिर्फ 11 साल है। उसके छोटे बच्चों को जमीन पर सुलाकर उसे अपमानित किया जाता था और बार-बार झगड़े के लिए उकसाया जाता था। वीडियो में वह बार-बार हाथ जोड़कर अपनी दोनों बच्चियों से माफी मांगता दिख रहा है। उसने प्रशासन से मांग की कि बच्चों की कस्टडी अपने भाई-बहनों को दी जाए। वहीं उन्हें सही तरीके से पाल सकते हैं।
