विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में निर्माणाधीन गेट का लेंटर गिरा, मलबे में दबे दो मजदूर; लोग बनाते रहे वीडियो

Published: Thu, 29 Oct 2026 09:43 PM (IST)

अमृतसर के मॉल मंडी रोड पर निर्माणाधीन गेट का लेंटर गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस ने ...और पढ़ें

निर्माणाधीन गेट का लेंटर गिरा, मलबे में दबे दो मजदूर। फाइल फोटो

निर्माणाधीन गेट का लेंटर गिरा, मलबे में दबे दो मजदूर। फाइल फोटो

HighLights

  1. मॉल मंडी रोड पर निर्माणाधीन गेट का लेंटर गिरा

  2. दो मजदूर मलबे में दब गए, अफरा-तफरी का माहौल

  3. पुलिस ने मजदूरों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया, कुछ लोग वीडियो बनाते रहे

जागरण संवाददाता, अमृतसर। मॉल मंडी रोड पर निर्माणाधीन गेट का लेंटर गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोग मजदूरों को बचाने में मदद करने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे। जानकारी के अनुसार मॉल मंडी के प्रवेश द्वार पर गेट का निर्माण कार्य चल रहा था।

इसी दौरान निर्माणाधीन गेट का लेंटर अचानक नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

हादसे के बाद जहां मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए मदद की जरूरत थी, वहीं कुछ लोग मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाने में जुटे रहे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और दोनों मजदूरों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।