करमा पर हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज
अमृतसर मेट्रो सिटी के बाहर गोलियां चलाने के मामले में छेहरटा पुलिस ने कर्मजीत ¨सह उर्फ करमा के खिलाफ हत्या के प्रयास और गोलियां चलाने के आरपो में केस दर्ज किया है। एफआइआर में पुलिस ने करमा के सात-आठ अज्ञात साथियों को भी नामजद किया है। एडीसीपी लखबीर ¨सह ने बताया कि फिलहाल आरोपितों की पहचान की जा रही है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
मेट्रो सिटी के बाहर गोलियां चलाने के मामले में छेहरटा पुलिस ने कर्मजीत ¨सह उर्फ करमा के खिलाफ हत्या के प्रयास और गोलियां चलाने के आरपो में केस दर्ज किया है। एफआइआर में पुलिस ने करमा के सात-आठ अज्ञात साथियों को भी नामजद किया है। एडीसीपी लखबीर ¨सह ने बताया कि फिलहाल आरोपितों की पहचान की जा रही है।
छेहर्टा निवासी विकास खोसला ने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से छेहरटा के अजीत गन हाउस के पास रहने वाले करमजीत ¨सह उर्फ करमा को जानते हैं। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विकास, ग्रीन एवेन्यू निवासी विनित, रंजीत एवेन्यू निवासी विजय मनचंदा और खजाना गेट निवासी सुदेश मनचंदा ने बताया कि करमा उन्हें डेढ़ साल से परेशान कर रहा है। आरोप है कि उक्त आरोपित पिछले समय में उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां देकर लाखों रुपये वसूल चुका है। करमा का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन लगाया गया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।