पंथक किले के सार्थी बने कांग्रेस के डिंपा
लोकसभा खडूर साहिब से कांग्रेस के जसबीर सिंह डिंपा पंथक किले के सार्थी साबित हुए हैं।
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन
लोकसभा खडूर साहिब क्षेत्र को पंथक नाम दिया गया था। इस बार शिअद की बीबी जागीर कौर व पीडीए की परमजीत कौर खालड़ा के मैदान में आने से पंथक वोट दो फाड़ होने का सीधा लाभ लेते हुए कांग्रेस के जसबीर सिंह डिंपा पंथक किले के सार्थी साबित हुए हैं।
लोकसभा हलका खडूर साहिब से 4,59,710 वोट जसबीर सिंह डिंपा को मिले, जबकि शिअद की बीबी जागीर कौर को 3,19,137 वोट मिले। पीडीए की परमजीत कौर खालड़ा ने 2 लाख 14 हजार 489 वोट प्राप्त किए। आम आदमी पार्टी के मनजिंदर सिंह सिद्धू को 13 हजार 656 वोट मिले और वह अपनी जमानत नहीं बचा पाए। इसी तरह शिव सेना के स्टीफन भट्टी को 2239 वोट, हिदुस्तान शक्ति सेना के संतोख सिंह सुख को 2541, लोक दल पार्टी के सुरजीत सिंह को 984, नेशनल जस्टिस पार्टी के खजान सिंह को 1456 वोट, डेमोक्रेटिक पार्टी के परविंदर सिंह को 1727 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी आंबेडकर के पूरन सिंह शेख को 2452 वोट मिले। इस हलके से 9 आजाद प्रत्याशियों को 22 हजार 511 वोट मिले। इनमें से ओंकार सिंह उप्पल को 1161, सुखवंत सिंह चूसलेवढ़ को 1052, सुरजीत सिंह भिखीविंड को 1215, हरजीत कौर को 1339, जागीर कौर को 4311, परमजीत सिंह को 5169, परमजीत कौर खांबड़ा को 4943, परविंदर सिंह हीरा को 2181, मोहन सिंह को 1138 वोट मिले। नोटा को 5130 वोट मिले। घोषित नतीजे मुताबिक विभिन्न उम्मीदवारों को 5348 पोस्टल वोट मिले।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप