श्रीराम नवमी पर निकाली जाएगी झांकी
14 अप्रैल को श्री राम नवमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा वहीं लोग रात को दीपमाला करके भगवान श्री राम के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए लोग अपने बच्चों को प्रेरित करेंगे। उक्त बात युवा वैष्णों दल के प्रमुख विनोद शर्मा ने की। उन्होने बताया कि उनके मंडल द्वारा 14 अप्रैल दोपहर 12 बजे गुरु नानक नगर बाजार मजीठा रोड में श्री राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। जिसमें पंजाब की विख्यात भजन पार्टियां गायन करेगी व सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। श्री राम दरबार भी बनाया जाएगा जहां पर मानवता के कल्याण के लिए पूजा अर्चना की जाण्गी। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया जाएगा।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : 14 अप्रैल को श्रीराम नवमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा, वहीं लोग रात को दीपमाला करके भगवान श्री राम के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए अपने बच्चों को प्रेरित करेंगे। यह बात युवा वैष्णो दल के प्रमुख विनोद शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि उनके मंडल द्वारा 14 अप्रैल दोपहर 12 बजे गुरु नानक नगर बाजार मजीठा रोड में श्रीराम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। जिसमें पंजाब की विख्यात भजन पार्टियां गायन करेगी व सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। श्रीराम दरबार भी बनाया जाएगा जहां पर मानवता के कल्याण के लिए पूजा अर्चना की जाएगी। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया जाएगा।