Move to Jagran APP

फूलों से लदे रेड कारपेट पर अटारी में हुआ नगर कीर्तन का स्वागत

वीरवार सुबह श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास के बाद नगर कीर्तन अटारी सीमा के लिए रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 11:42 PM (IST)
फूलों से लदे रेड कारपेट पर अटारी में हुआ नगर कीर्तन का स्वागत
फूलों से लदे रेड कारपेट पर अटारी में हुआ नगर कीर्तन का स्वागत

जागरण संवाददाता, अमृतसर : अटारी-वाघा सीमा पर फूलों से सजा रेड कारपेट.., सतनाम श्री वाहेगुरु का इलाही जाप.. और पूरे रास्ते श्री पालकी साहिब के दर्शनों को उमड़ा लोगों का जनसैलाब..।

loksabha election banner

श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व पर दिल्ली से ननकाना साहिब तक निकाले गए अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन में कुछ ऐसा ही मंजर रहा। वीरवार सुबह श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास के बाद नगर कीर्तन अटारी सीमा के लिए रवाना हुआ। श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी बलविदर सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को पालकी साहिब में सुशोभित किया। नगर कीर्तन के शुरू होने से पहले श्री अकाल तख्त साहिब पर एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह और सिंह साहिबान ज्ञानी बलविदर सिंह ने पांच प्यारों और निशांनची सिघों को सिरापे भेंट का सम्मानित किया।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे नगारे व नरसिघे की गगनचुंबी गूंज ने माहौल को धार्मिक रस से सराबोर कर दिया। एसजीपीसी द्वारा नगर कीर्तन के श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के लिए रेड कारपेट बिछाया गया। नगर कीर्तन का संगत की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। जैसे ही नगर कीर्तन हेरिटेज स्ट्रीट से निकला तो जगह-जगह संगतों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया और बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारे लगाते हुए माहौल को रंगत दी। जिला सिविल व पुलिस प्रशासन की ओर से टाउन हाल में नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। महिला पुलिस की टुकड़ी की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सलामी दी गई। नगर कीर्तन में शब्दी जत्थे, बैंड पार्टियां, गतका पार्टियां, बड़ी संख्या में संगत, अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना, हरविदर सिंह सरना, अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान, दल खालसा के कंवरवाल सिंह बिट्टू, विधायक हरमिदर सिंह गिल, सिविल व पुलिस अधिकारियों और संगत की ओर से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के साथ पाकितस्तान जाने वाले श्रद्धालु भी मौजूद थे। श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर गोल्डन प्लाजा में फूलों की वर्षा की गई।

सतनाम वाहेगुरु के जाप से गूंज उठी गुरुनगरी

नगर कीर्तन में अरदासिया भाई सुलतान सिंह, बाबा गुरमीत सिंह कार सेवा वाले, इंद्रजीत सिंह जीरा, एसजीपीसी के एडिशनल सचिव सुखदेव सिंह भूरा कोहना, उप सचिव कुलविदर सिंह रमदास, गुरमीत सिंह बुट्टर, रजिदर सिंह रूबी, बघेल सिंह, हरपाल सिंह सरना, मनिदर सिंह धुन्ना आदि मौजूद थे। नगर कीर्तन में संगत सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए जा रही थी। नगर कीर्तन का कटड़ा जैमल सिंह, हाल गेट, पुतलीघर, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के पास, छेहरटा, नारायणगढ, खासा व अटारी आदि में जोरदार व भव्य स्वागत किया गया। सीकेडी के मुख्य कार्यालय के बाहर सीकेडी के अध्यक्ष निर्मल सिंह के नेतृत्व के सीकेडी मे सदस्यों और श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के स्वागत में अमृतसर से अटारी तक जगह-जगह लंगर, फल-फ्रूट, चाय, पकौड़े आदि के लंगर की व्यवस्था की गई थी।

बीएसएफ के जवानों ने की पुष्पवर्षा

प्रशासन द्वारा अटारी सीमा पर नगर कीर्तन के स्वागत के लिए फूलों से सजाया गया रेड कारपेट बिछाया गया। नगर कीर्तन पर गुलाब की पत्तियों की वर्षा की गई। मुख्यमंत्री के योजना सलाहकार राज्यमंत्री तरसेम सिंह डीसी, डीसी शिव दुलार सिंह ढिल्लों, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी, एसई राजीव सेखड़ी, जतिदर राणा, राघव शर्मा, एसडीएम शिवराज सिंह बल ने सरकार की तरफ से नगर कीर्तन का स्वागत किया। बीएसएफ के जवानों की ओर से भी पालकी साहिब व श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप पर फूलों की वर्षा की गई। श्रद्धालु अमृतसर से अटारी तक नगर कीर्तन के स्वागत के लिए सुबह से ही शाम तक सड़कों के दोनों ओर खड़े रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.