स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में हमले की साजिश नाकाम, ISI के हैंड ग्रेनेड, एके-47 और मशीन गन सहित दो गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने ISI द्वारा भेजी गई हथियारों की खेप के साथ दो तस्करों को अमृतसर में गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें
-1783965421863_m.webp)
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में हमले की साजिश नाकाम। फाइल फोटो
HighLights
ISI ने ड्रोन से गिराई हथियारों की खेप।
दो तस्कर गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड, AK-47, LMG बरामद।
हथियार दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस हमलों के लिए थे।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ द्वारा भेजी गई हथियारों की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से एक हैंड ग्रेनेड, दो एके-47 और दो लाइट मशीन गन बरामद हुई है। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गांव नेष्टा में पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप गिराई है।
पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और गांव नेष्टा के पास दो संदिग्धों को गिरफ्तार इनसे उक्त हथियार बरामद किया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि ये हथियार दिल्ली भेजे जाने थे, जहां स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों को निशाना बनाया जाना था। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।
इससे पहले, 26 जून को सीमा पार से चल रहे अंतरराष्ट्रीय हथियार, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क से जुड़े दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे दो सब मशीन गन और आठ पिस्तौलें बरामद हुई थीं। ये हथियार भी दिल्ली सप्लाई होने थे।
तब भी पुलिस ने आशंका जताई थ कि स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों का जखीरा पाकिस्तान से मंगवाकर राजधानी दिल्ली में एकत्र किया जा रहा है। इनमें एक आरोपित अफगान नागरिक जगजीत सिंह दिल्ली के तिलक नगर में रहने वाला था।
