आपातकाल में जनसंघ व आरएसएस वर्करों किए जुल्म : शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान आनंद शर्मा की अध्यक्षता में आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया गया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान आनंद शर्मा की अध्यक्षता में आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। आपातकाल में जनसंघ व राष्ट्रीय स्व सेवक संघ के नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम लोगों पर किये गए अत्याचारों को याद किया गया और उनकी लोकतंत्र की बहाली को लेकर उनके द्वारा लड़ी गई लड़ाई से वर्करों को अवगत करवाया गया।
भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा देश में सत्ता बनाए रखने के इरादे से 'आपातकाल' की घोषणा की गई थी। आपातकाल में उन्होंने संविधान और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए जनसंघ व राष्ट्रीय स्व सेवक संघ के नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम लोगों पर दिल खोल कर अत्याचार किए। आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों ने मिलकर सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया और हजारों लोगों को जेल में डाल कर यातनाएं दी गईं।
पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा ने कहा कि उस समय अमृतसर में बहुत से वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के खिलाफ 'सत्याग्रह आंदोलन' शु किया। कांग्रेस सरकार ने लोगों को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया। हमें उन लोगों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखना चाहिए।
इस अवसर जिला महासचिव अनुज सिक्का, डॉ. राम चावला, सरबजीत सिंह शंटी, संजीव खोसला, कुमार अमित, ज्योति बाला, नरिदर पोदार, संजीव पोदार, सुरिदर पोदार, तरुण जस्सी, अलका
शर्मा, विधु पुरी, रमन शर्मा, अर्जुन मलिक, वरुण पुरी, लाली सखी, योगिंदर वाही, राकेश महाजन, सुशील देवगन, एकता वोहरा, सुभाष नरूला, सविता महाजन, नेहा अरोड़ा, नीरू कोड़ा आदि हाजिर थे।