अमृतसर से भी जुड़े अवैध हथियारों रैकेट के तार
अवैध हथियारों को वैध बनाने के लिए उनको हथियार लाइसेंस में दर्ज कराने वाले गिरोह का पंजाब के फिरोजपुर में भंडाफोड़ किया था। इसके तार कई राज्याें से जुड़े हैं। इसमें अमृतसर का नाम भी सामने आया है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : अवैध हथियारों को वैध बनाने के लिए उनको हथियार लाइसेंस में दर्ज कराने वाले गिरोह का फिरोजपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। इस गिरोह के तार देश के कई राज्याें से जुड़े हैं। इसमें अमृतसर का नाम भी सामने आया है। फिरोजपुर पुलिस की एक टीम अमृतसर में जांच में जुटी हुई है।
फिरोजपुर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी कमल कांत, बागपत के भलवाड़ी गांव के अमनदीप उर्फ मोनू, हरियाणा के पानीपत के सेक्टर 12 निवासी ओमप्रकाश, पंजाब के फिरोजपुर के कीर्ति नगर निवासी दिनेश पलटा व फिरोजपुर कैंट के संत राम को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए।
यह गिरोह देश में अवैध तौर पर बनने वाले हथियारों को निकिल और रंग करके उस पर विभिन्न हथियार बनाने वाली कंपनियों का मार्का लगाते थे या उन पर विदेशी कंपनियों का नाम लिख देते थे। इसके बाद सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर बनाए गए असलहा लाइसेंस में इन हथियारों को दर्ज करा देते थे।
हथियार लाइसेंस पर चढ़ाने के लिए असलहा डीलर से जाली बिल हासिल किए जाते थे। इसमें हथियार डीलर भी इस गिरोह के साथ मिले हुए थे और बदले मेï मोटी रकम वसूल करते थे। अमृतसर के थाना कोतवाली के अंतर्गत आते एक गन हाउस के मालिक का नाम भी इसमें सामने आया है। इसलिए पुलिस की एक टीम अमृतसर में जांच में जुटी हुई है।
एसीपी (सेंट्रल) अमनदीप सिंह बराड़ का कहना है कि फिरोजपुर पुलिस के अमृतसर में छापामारी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीï है। थाना कोतवाली के एसएचओ से रिपोर्ट तलब की है। फिरोजपुर पुलिस के अधिकारियों से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह पुलिस जांच का हिस्सा है, इसलिए इस बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते। श