कारसेवा में गए स्वयंसेवक को सम्मानित किया
साल 1992 में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए जंडियाला गुरु से गए दो स्वयंसेवकों में से चरणजीत विग को तरनतारन में पूर्व मंत्री अनिल जोशी की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 04:47 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 04:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जंडियाला गुरु : साल 1992 में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए जंडियाला गुरु से गए दो स्वयंसेवकों में से चरणजीत विग को तरनतारन में पूर्व मंत्री अनिल जोशी की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया। जबकि एक उम्रदराज स्वयंसेवक प्रकाश चंद जी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सम्मान पाने से गदगद हुए चरणजीत विग ने कहा कि 1992 में उनका अयोध्या जाना सफल हो गया है। अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने से हिदू समाज का एक बहुत बड़ा सपना पूरा हो गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चुघ, हरिदर अग्रवाल, चौधरी हंस राज, केशव अरोड़ा, संजीव यादव आदि भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें