Move to Jagran APP

डा. बेदी को पद्मश्री, हिंदी को समर्पित किया जीवन, जीएनडीयू में दे चुके सेवाएं

हिंदी से बेहद प्रेम रखने वाले डा. हरमोहिदर सिंह बेदी को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से अलंकृत किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 08:00 AM (IST)
डा. बेदी को पद्मश्री, हिंदी को समर्पित किया जीवन, जीएनडीयू में दे चुके सेवाएं
डा. बेदी को पद्मश्री, हिंदी को समर्पित किया जीवन, जीएनडीयू में दे चुके सेवाएं

जागरण संवाददाता, अमृतसर: हिंदी से बेहद प्रेम रखने वाले डा. हरमोहिदर सिंह बेदी को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से अलंकृत किया जाएगा। अमृतसर के डा. बेदी भारतीय समाज विज्ञान अनुसंधान परिषद, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के काउंसिल सदस्य व अल्पसंख्यक शिक्षा संबंधी राष्ट्रीय मानिटरिंग समिति के सदस्य में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) में हिंदी विभाग के अध्यक्ष रह चुके डा. बेदी की रग-रग में हिंदी रची और बसी है। उन्होंने 2012 से 2014 तक पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दीं। हिंदी भाषा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के लिए उन्हें 2017 में हिंदी सेवी पुरस्कार, पंजाब सरकार द्वारा शिरोमणि हिंदी साहित्यकार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने श्रम एवं नियोजन मंत्रालय तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जन वितरण मंत्रालय में हिंदी सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उन्हें नवीन शिक्षा नीति के ड्राफ्ट को तैयार करने के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय भाषा परिषद के पैनल में भी शामिल किया गया है। डा. बेदी ने हिंदी साहित्य में पंजाब का सास्कृतिक एवं धार्मिक योगदान पर भी शोध किए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.