हरमिदर सिंह इस्लामाबाद सब-डिवीजन के प्रधान नियुक्त
हरमिदर सिंह इस्लामाबाद सब-डिवीजन के प्रधान हुए नियुक्त। क्रासर- नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों का आवाज बनने का दिलाया आश्वासन फोटो3
जागरण संवाददाता, अमृतसर : पावरकॉम की टेक्निकल सर्विस यूनियन (टीएसयू) ने सिटी सर्किल की सब-डिवीजन इस्लामाबाद में चुनाव करवाए। इसमें हरमिदर सिंह को प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि अशोक कुमार को वाइस प्रधान, राजीव कुमार को सचिव, अजय कुमार को संयुक्त सचिव व विजय कुमार को कैशियर नियुक्त किया गया।
टीएसयू के सब-डिवीजन स्तर पर हुए चुनाव का आयोजन सर्किल के प्रधान मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में करवाया गया, जिसमें पुरानी बॉडी को भंग करने के बाद सभी चुने गए नए पदाधिकारियों ने आश्वासन दिलाया कि वे सब-डिवीजन के कर्मचारियों को दरपेश आने वाले समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
टीएसयू के सर्किल प्रधान मदन लाल शर्मा ने कहा कि उनकी पहल है कि कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बनते उनके हक दिलाएं जाएं। सरकार ने उनकी डीए की किस्तों को मानने के बाद भी लागू नहीं किया है, जिसके खिलाफ टीएसयू में खासा रोष पाया जा रहा है। इस मौके पर कुलविदर सिंह, राम कुमार, सुरजीत कुमार, दलबीर सिंह भट्टी, सुखचैन सिंह आदि मौजूद थे।